मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

फिल्मी तड़का: मोदी सरकार पर फिर बरसे नसीरुद्दीन,आमिर खान पर कपिल शर्मा का बड़ा बयान

प्रकाशित: Jun 01, 2023 18:49रिपोर्ट: Navtej TV

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले और बेबाक अंदाज से अपनी बात को रखने वाले एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर से अपने बयान के लेकर सुर्खियों में हैं...उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि हमारे देश में पढ़े लिखे लोगों के बीच भी मुसलमानों से नफरत करने का फैशन बन गया है..आपको बता दें..नसीरुद्दीन शाह ने अपनी इस नाराजगी को जाहिर करते हुए बेबाक अंदाज में कहा कि मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत लोगों के दिमाग में 'चतुराई' से भरी जा रही है...इतना ही नही बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि...चल रही फिल्मों में वही दिखाया जा रहा है जो आजकल समाज में हो रहा है और ये सब इस्लामोफोबिया हैं...

इसके बाद वो ये भी कहते हैं कि...'बेशक, यह चिंताजनक समय है..इस समय एक धर्म विशेष के खिलाफ देश में प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है..फिल्म में वही दिख रहा है जो हमारे आसपास हो रहा है..'एक्टर ने अपनी बात को रखते हुए आगे कहा कि पढ़े-लिखे लोगों में भी मुसलमानों से नफरत करना आजकल फैशन बन गया है..लोगों ने बहुत चतुराई से ये नैरेटिव सेट किया है. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा, हम धर्मनिरपेक्ष इस लोकतंत्र की बात करते हैं, तो आप हर चीज में धर्म का परिचय क्यों दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ये खत्म हो जाएगा, लेकिन यह निश्चित रूप से इस समय अपने चरम पर है...

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने आप में एक ब्रैंड हैं, फिर भी उनकी दिलदारी के चर्चे बॉलीवुड गलियारे में सुनाई देते हैं..इतने बड़े स्टार होने के बावजूद एक्टर बहुत ही डाउन टु अर्थ रहते हैं. लेकिन आमिर खान को कभी भी कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा' में नहीं देखा गया..इसके पीछे की वजह जान कर आप भी हैरान रह जाएँगे..

Rajasthan Politics : क्यों नहीं बुझ रही राजस्थान कांग्रेस की बगावती चिंगारी

हाल ही में आमिर खान और कपिल शर्मा, कविता कौशिक और गिप्पी गरेवाल की पंजाबी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर मिले..मुंबई में हुई इस मुलाकात के दौरान आमिर और कपिल आपस में बात करते नजर आए..इस दौरान आमिर कपिल शर्मा से कंप्लेन करते दिखे..दरअसल, आमिर अपनी शिकायत में कपिल से कह रहे थे कि उन्होंने कभी भी आमिर को अपने शो 'द कपिल शर्मा शो 'में इनवाइट नहीं किया...इसके बाद कपिल हंसने लगे और कहने लगे- 'हमारा सौभाग्य होगा जिस दिन आप आएंगे. हम हमेशा क्राउड में ही मिले हैं और अब हम 3 साल बाद यहां मिले हैं.. आपको बता दें आमिर खान का ये भी कहना था कि.. उन्हें किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट के लिए वहां जाना हैं...